{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Asha Bhosle Health Update: अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, PM मोदी और सितारों ने की दुआ

दिग्गज सिंगर आशा भोसले अस्पताल में भर्ती। पोती जनाई भोसले ने हार्ट अटैक की खबरों का खंडन कर सीने में इंफेक्शन की पुष्टि की। PM मोदी और बॉलीवुड ने मांगी दुआएं।

 

दिग्गज सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है. 11 अप्रैल की रात खबर सामने आई कि आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, कुछ वक्त बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने क्लियर किया कि सिंगर को सीने में इंफेक्शन हुआ है. ये खबर सामने आने के बाद से हर कोई उनकी तबीयत में सुधार की कामना कर रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट शेयर कर इस बारे में पोस्ट किया है.

म्यूजिक की दुनिया में आशा भोसले बड़ा नाम हैं, उन्हें काफी लोग भी पसंद करते हैं. आशा भोसले के अचानक स्वास्थ्य समस्या के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया. जैसे ही ये खबर सामने आई, कई फिल्मी सितारों ने चिंता जताते हुए उनके लिए दुआएं मांगीं. सिंगर की तबीयत की खबर सामने आने के बाद से देश के प्रधानमंत्री समेत फिल्मी सितारों ने भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है.

लोगों ने दुआएं मांगी है

पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’ अनुपम खेर, संजय कपूर और कई अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और परिवार को हिम्मत रखने का मैसेज दिया. जनाई ने आशा भोसले के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें कमजोरी और सीने में इंफेक्शन हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है.

सभी ने की प्रार्थना

जनाई भोसले ने आशा भोसले की तबीयत को लेकर पोस्ट शेयर की और जानकारी दी थी. जिसके कमेंट सेक्शन में एक्टर्स ने मैसेज शेयर किया है. एक्टर संजय कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, वहीं नील नितिन मुकेश ने लिखा कि मेरी प्यारी, उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए हमारी सभी प्रार्थनाएं. साथ ही अनुपम खेर ने भी उनके जल्द ठीक होने की बात लिखी है. अशोक पंडित, तनिषा मुखर्जी और कई अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुआएं भेजीं.

हजारों गानों को आवाज दी

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक रही हैं. उन्होंने कई दशकों तक हजारों गानों को अपनी आवाज दी और अलग अलग भाषाओं में भी रिकॉर्डिंग की. ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हर पीढ़ी के संगीत प्रेमियों को चिंतित कर दिया है. फिलहाल सभी की नजर परिवार की अगली हेल्थ अपडेट पर टिकी है और फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि सुरों की यह दिग्गज मलिका जल्द ही स्वस्थ होकर फिर मुस्कुराती नजर आएंगी.