{"vars":{"id": "123258:4912"}}

'आवारापन 2' से 'टॉक्सिक' तक, अगस्त में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में; देखें लिस्ट

अगस्त 2026 में बॉलीवुड की 6 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जानिए 'आवारापन 2', 'बंटवारा 1947', 'टॉक्सिक' और 'ओह माय डॉग' समेत सभी फिल्मों की रिलीज डेट और स्टारकास्ट।

 

1. ओह माय डॉग: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' अब 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और माही राय भी है. पहले यह फिल्म 31 जुलाई को आने वाली थी, फिर इसे आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया था.

1 / 6

2. आवारापन 2: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारपन 2' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. 14 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी, जिसमें शबानी आजमी विलेन बनी हुई दिखेंगी और दिशा पाटनी भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस पिक्चर का पहला पार्ट लोगों के दिल के बेहद करीब रहा है, सीक्वल से भी वैसी ही उम्मीदें हैं.

2 / 6

3. बंटवारा 1947: सनी देओल एक बार फिर एक्शन करते दिखेंगे. उनकी बंटवारा '1947' का ट्रेलर सामने आ गया है, 14 अगस्त को आ रही फिल्म का इमरान हाशमी से क्लैश होगा. सनी पाजी के अलावा पिक्चर में प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह शामिल हैं. फिल्म में एक इमोशनल एंगल भी है, जो सबको पसंद आ रहा है.

3 / 6

4. टॉक्सिक: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इंटीमेट सीन्स के चलते मेकर्स और स्टार्स काफी ट्रोल हो रहे हैं. कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया के अलावा पिक्चर में रुक्मिणी वसंत भी हैं.

4 / 6

5. ईठा: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' 28 अगस्त 2026 यानी रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, ऐसी चर्चा है कि फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है, पर मेकर्स ने अबतक अपडेट नहीं दिया है. दरअसल यह फिल्म लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बेस्ड है.

5 / 6

6. खोसला का घोसला 2: 28 अगस्त 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और दिव्या खोसला कुमार साथ में काम करते दिख रहे हैं. प्रशांत भागिया ने फिल्म को बनाया है. इसके पहले पार्ट को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

6 / 6