{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Movie: 'फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी' का होने जा रहा टेलीविजन प्रीमियर, जाने कैसे देखें फिल्म

 

Bhojpuri Movie: आज भोजपुरी सिनेमा हर जगह अपना डंका बजा रहा है। हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी' 1 फरवरी को B4U भोजपुरी पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक,  यह फिल्म दर्शक शनिवार को शाम 5:30 बजे और रविवार 2 फरवरी को सुबह 9:30 देख सकेंगे। इस फिल्म एक पारिवारिक और सामाजिक ड्रामा है। 

इस फिल्म में दर्शकों को एक अनोखी कहानी और दमदार अभिनय देखने को मिलेगा, जो पारिवारिक मूल्यों को उजागर करता है। इस तरह फैन्स को भोजपुरी फिल्म को अब घर बैठे देखने का लुत्फ मिल सकेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/IrUNzFFf8O8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IrUNzFFf8O8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

फिल्म की स्टार कास्ट

इस भोजपुरी फिल्म में अभिनेत्री संजना पांडेय और प्रेम सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ किरण यादव, आकाश सिंह, शालू सिंह, रितेश उपाध्याय, प्रकाश जैस, केहना सिंह, सुबोध सेठ और संजय वर्मा जैसे बेहतरीन कलाकार भी हैं। 

इस भोजपुरी फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं, जबकि इसे संदीप सिंह और रामा प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं और इसके संगीत को ओम झा ने कंपोज किया है।