Bhojpuri Singer: हनी सिंह ने इस भोजपुरी सिंगर की बदली तकदीर, गाने 'MANIAC' में लगाया भोजपुरी तड़का, जानें कौन है ये लड़की 

 
Bhojpuri Singer

Bhojpuri Singer: हाल ही में रैपर हनी सिंह का भोजपुरी तड़के वाला नया गाना मेनिएक लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में हनी सिंह के साथ ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं। इस गाने में सबसे बड़ी ये है कि इस गाने में रैप हनी सिंह ने नहीं बल्कि एक भोजपुरी सिंगर ने किया है। बता दें कि ये भोजपुरी सिंगर कभी मंदिर के बाहर बैठकर गाना गाती थीं। हनी सिंह के एक ऑफर ने उनकी किस्मत बदल दी। 

उन्होंने इस गाने में भोजपुरी रैप का तड़का लगाया। यह गाना खूब लाइमलाइट में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इस रैप को गाने वाली रागिनी विश्वकर्मा भी छाई हुई हैं, आइए आपको बताते हैं यह कौन हैं?

कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा

हनी सिंह के नए गाने मेनिएक में रैप करने वाली रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। वह मंदिरों और कई आयोजनों में हारमोनियम और ढोलक के साथ ट्रेडिशनल भोजपुरी गाने गाती हैं। भोजपुरी के अलावा वह अवधी और गजल गायन में भी माहिर हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें से एक कूलर से न गर्मी ई जाला काफी फेमस हुआ था, इसे यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। 

सोशल मीडिया पर भी रागिनी विश्वकर्मा खूब एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हनी सिंह की टीम से किसी ने उनके गुरु को फोन किया था। शुरू में यह बात साफ नहीं थी कि यह गाना हनी सिंह के साथ होगा, लेकिन उन्हें लगा कि बॉलीवुड में कोई सॉन्ग गाना है। 

उस समय हनी सिंह के बारे में बताया नहीं गया था। कुछ समय बाद गोरखपुर के अर्जुन अजनबी के लिखे हुए गाने को उन्होंने रिकॉर्ड किया, बाद में उन्हें पता चला कि यह गाना हनी सिंह के एल्बम का हिस्सा बनेगा। हनी सिंह के साथ काम करने के बाद रागिनी विश्वकर्मा को भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिल सकता हैं। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी उनके साथ काम करने का वादा किया है।