{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: निरहुआ को छोड़ आम्रपाली ने सरेआम खेसारी संग लड़ाया इश्क, आप भी देखें Video

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की खूबसूरती के करोड़ों फैंस है। जब भी आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी पर्दे पर आती है फैंस हाथों वीडियो को वायरल कर देते हैं। लेकिन इस बार निरहुआ नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव के साथ लोग उनकी जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं।

फिल्‍म ‘डोली सजा के रखना’ में दोनों ने कमाल का काम किया है। इसी फिल्‍म का एक बेजोड़ गाना है ‘भतार ला अवतार’, जिसमें आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का डांस आपको दीवाना बना देगा। यूट्यूब पर ‘एसआरके म्‍यूजिक’ ने इस गाने का फुल वीडियो 2022 में ही रिलीज किया था।

<a href=https://youtube.com/embed/Q-sYsSh2rL0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q-sYsSh2rL0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गाने में आम्रपाली दुबे थाई स्‍ल‍िट गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाने को खबर लिखे जाने तक 89 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है इसे खेसारी लाल यादव ने श‍िल्‍पी राज के साथ मिलकर गाया है।

इस गीत के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक आर्या शर्मा ने कम्‍पोज किया है। राइटर-डायरेक्‍टर रजनीश मिश्रा की इस फिल्‍म में खेसारी और आम्रपाली दुबे के अलावा रक्षा गुप्‍ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, रीना रानी, विद्या सिंह, साहब लालधरी, अख‍िलेश कुमार, बीना पांडेय, दीक्षा और फलक नाज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।