{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: निरहुआ संग आम्रपाली का ‘सावन में हरिहर भईल’ गाना हुआ इंटरनेट पर हिट, आप भी देखें Video

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट और पसंदीदा जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच हमेशा खास रहती है। इनके रोमांटिक अंदाज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक बार फिर इनकी जोड़ी ने तहलका मचाया है, इस बार गाने ‘सावन में हरिहर भईल’ के साथ। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ से है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली।

गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बेहद रोमांटिक नजर आती है। आम्रपाली अपने मासूमियत और खूबसूरती से सबका दिल छू रही हैं, जबकि निरहुआ भी अपने अंदाज में बेहद आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। गाने की शुरुआत एक खूबसूरत बगीचे से होती है, जिसमें आम्रपाली की सुंदरता और उनका अंदाज शानदार दिखता है।

<a href=https://youtube.com/embed/4Z4mzXVLf6Q?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Z4mzXVLf6Q/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने गाया है, और इसके संगीत भी ओम झा ने ही दिए हैं, जो गाने को और भी मधुर बनाते हैं। अरविंद तिवारी के द्वारा लिखे गए बोल ने गाने में और भी मस्ती भर दी है।

गाने के लिरिक्स में आम्रपाली अपने सैंया जी यानी निरहुआ से कहती हैं कि सावन का महीना उनके दिल में प्यार की एक नई उमंग जगा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, और यह गाना अब तक करोड़ों व्यूज पा चुका है। फैंस इसे लाइक और शेयर करके इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।