{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: 'अंगे अंगे देहिया टूटा ता' खेसारी ने काजल राघवानी संग किया रोमांस, गाना हो गया सुपरहिट

 

Bhojpuri Song: बेहद खूबसूरत काजल राघवानी और डैशिंग खेसारी लाल यादव। इस जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया है। बात चाहे फिल्मी पर्दे की हो या फिर गानों की, दोनों ने बेहतरीन गाने दिए हैं। काजल और खेसारी का ऐसा ही बंपर हिट गाना है 'सुतल तनी कोरा में', जिसे पिछले पांच सालों में यूट्यूब पर 270 मिलियन यानी 27 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव मियां-बीवी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस गाने को बेशक खेसारी लाल यादव ने गाया है, लेकिन म्यूजिक वीडियो में काजल राघवानी इस गाने को गाती नजर आ रही हैं। 

<a href=https://youtube.com/embed/Co92pemmw4w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Co92pemmw4w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गाना प्यार और मनुहार में जारी है, जिसमें काजल राघवानी अपने जीजा खेसारी से कहती हैं, 'अंगे अंगे देहिया टूटा ता, मकई के लावा जइसन फूट ता, अंगे अंगे देहिया टूटा ता, मकई के लावा जइसन फूट ता, दिया के' 'अंजोरा में मोरा सईया, सुतल में तनी कोरा।'

इस बेहतरीन गाने को 'ईश्तार भोजपुरी' चैनल ने रिलीज किया है। गाने का म्यूजिक भी जोशीला है, जिसे आशीष वर्मा ने कंपोज किया है। वहीं गाने के बोल तीन गीतकार प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने मिलकर लिखे हैं। वीडियो के डायरेक्टर महेश आचार्य हैं