{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने 'धरा कमर राजा जी' ने यूट्यूब पर फिर से मचाई धूम, मिलियन पार पहुंचे व्यूज, देखें वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह इंडस्टी को अब तक कई सुपरहिट गाने दे चुके है। इनके कई पुराने गानों को आज भी बहुत पसंद किया जाता हैं। इसी बीच इनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड कर रहा है। नीलकमल सिंह का 'धरा कमर राजा जी' फिर से वायरल हो रहा है और आग लगा रहा है। यह गाना दर्शकों का दिल जीत रहा है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिससे साबित होता है कि भोजपुरी गाने लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। 

अपनी बेहतरनी आवाज और गानों के कारण वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कोई भी बेहतरीन गाना पर्दे के पीछे काम करने वाली प्रतिभाशाली टीम के बिना पूरा नहीं होता। 'धरा कमर राजा जी' को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जिनके शब्द गाने के मस्ती भरे और उत्सवी मूड को बखूबी बयां करता है।

<a href=https://youtube.com/embed/sAloiE9-OIA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sAloiE9-OIA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

पवन पाल के शानदार निर्देशन में बना ये संगीत वीडियो बहुत ही शानदार और मजेदार है। शरण पाल की सिनेमैटोग्राफी ने भोजपुरी गानों को और भी खूबसूरत बना दिया है। रिलीज के बाद से ही, 'धरा कमर राजा जी' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 यह भोजपुरी गाना सनसनी बन गया है। इसे मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। नीलकमल सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी संगीत उद्योग के सबसे बड़े सितारों में से एक क्यों हैं।