{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: डिंपल सिंह की जवानी देख बहके खेसारी लाल यादव, आप भी देखें वीडियो  

 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। खेसारी का गाना 'भउजी लेंगे लेंगे'रिलीज हो गया है। इस गाने में खेसारी संग डिंपल सिंह नजर आ रही है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

'अन्‍नपूर्णा फिल्‍म्‍स' के यूट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुआ है। इस नए गाने 'भउजी लेंगे लेंगे' को खेसारी लाल यादव ने खुशी कक्‍कर के साथ मिलकर गाया है। गीत के बोल अख‍िलेश कश्‍यप ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक आर्य शर्मा ने कम्‍पोज किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/AbkAgLqEUH4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/AbkAgLqEUH4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गाने में आगे खेसारी अपनी टोली के साथ भरदम मस्‍ती करते नजर आते हैं। वह बीच में एक जगह यह भी कहते हैं कि गाना बजाओं, वो अफ्रीकन अंदाज में डांस करेंगे। कुल मिलाकर पूरा गाना मस्‍ती में डूबा हुआ है। खेसारी और डिंपल दोनों की केमिस्‍ट्री भी जबरदस्‍त लग रही है। आपको यह नया भोजपुरी गाना कैसा लगा, हमें कॉमेंट सेक्‍शन में जरूर बताइएगा।