{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: 'गुलाबी रंगवा' ने इंटरनेट पर मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो 

 

Bhojpuri Song: होली का त्योहार आने से पहले ही भोजपुरी गानों की बाढ़ आ गई है और इंटरनेट पर जकर धूम मचा राखी है। कुछ दिन पहले ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी होली पर बना  गाना रिलीज कर दिया है। 

अब वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड ने भी होली पर बना अपना गाना 'गुलाबी रंगवा' रिलीज कर दिया है। इसे गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। साथ ही गाने में फेमस एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के अपना डांस दिखाया है।

धूम मचाएगा गाना

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा की वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने मेरा होली गीत 'गुलाबी रंगवा' रिलीज किया है। यह गाना बहुत ही धूम मचाने वाला है। 

<a href=https://youtube.com/embed/Rb0AWhhGwc4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Rb0AWhhGwc4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

हिट होने की उम्मीद

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी कोई मेरा गाना आता है तो वह बहुत बेहतरीन होता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत 'गुलाबी रंगवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है।