Bhojpuri Song: 'मजा लेला तानी तानी' में पवन सिंह संग काजल राघवानी का जबरदस्त रोमांस, देखें Video
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी गायकी के लिए मशहूर हो चुके हैं। उनके सुपरहिट गाने पूरे सोशल मीडिया का माहौल गर्म रखते हैं। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
एक के बाद एक हिट गाने देकर पवन सिंह ने देश-विदेश में तहलका मचा दिया है। इसी बीच उनके और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच जबरदस्त रोमांस वाला गाना सामने आया है, जो फैन्स को दीवाना बना रहा है।
हर कोई उनकी खूबसूरती और डांस की तारीफ करता है। पवन सिंह भी उनकी कातिलाना अदाओं के मुरीद हो गए हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।
हर कोई इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखना पसंद करता है। इस हिट गाने को पवन सिंह और राधा राउत ने मिलकर गाया है। रजनीश चौबे ने इसके प्यारे बोल लिखे हैं। छोटू राउत ने इसे अपना म्यूजिक दिया है।