{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: 'अपना दिल के' गाने में खेसारी ने किया आम्रपाली दुबे संग रोमांस, गाना हुआ हिट

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा का डंका आज हर तरफ बज रहा है। देश के कोने कोने में लोग भोजपुरी गानों को सपोर्ट कर रहें है। बीते कई सालों से भोजपुरी सिनेमा ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। 

वैसे ही हाल ही में ऐसा ही एक सुपरहिट गाना है 'अपना दिल के', जो बंपर हिट फिल्‍म 'आश‍िकी' से है। इसे 2 साल में 26 म‍िल‍ियन यानी 2.6 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

Aashiqui फिल्‍म का यह गाना Apna Dil Ke एक रोमांटिक नंबर है। इसे खेसारी लाल यादव ने सुप्रिया चीरा के साथ मिलकर गाया है।

<a href=https://youtube.com/embed/5ffiXYz4ziI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5ffiXYz4ziI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गीत से प्‍यार भरे बोल श्‍याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक ओम झा ने तैयार किया है।

डायरेक्‍टर पराग पाटिल की फिल्‍म 'आश‍िकी' को भी भोजवुड के दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया है। फिल्‍म में Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey के अलावा काव्‍या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जैस और श्रुति राव हैं। फिल्‍म की कहानी खेसारी लाल यादव ने ही लिखी है, जबकि इसके प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार शर्मा हैं।