{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song : खेसारी लाल ने 'साड़ी के प्लेट' गाने पर शिल्पी राज के साथ किया खूब रोमांस, बार बार देखा जा रहा वीडियो 

 

Bhojpuri Song : आए दिन भोजपुरी गानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बिच एक भोजपुरी गाना साड़ी के प्लेट ने यूट्यूब पर एक खूब धमाल मचा रखा हैं। इस भोजपुरी गाने के रिलीज के बाद महज चार महीने में 22 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पा लिए हैं। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज यादव का भोजपुरी गाना साड़ी के प्लेट 15 अक्टूबर, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

ये गाना वीडियो यूट्यूब के आरजे म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया था। गाना वीडियो बहुत ही बेहतरीन है। खेसारी का ये म्यूजिक वीडियो इतना धमाकेदार है कि फैन्स का प्यार आज भी इसे खूब मिल रहा है। भोजपुरी गाना साड़ी के प्लेट का म्यूजिक बीट्स इतना शानदार है कि हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

<a href=https://youtube.com/embed/FTZ4kwsflbk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FTZ4kwsflbk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस गाना वीडियो में खेसारी लाल यादव ने अपने नाम के मुताबिक काम किया है। हर एक सीन कमाल है। जैसा कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को कहा जाता है। इस गाना को देखने के बाद यह एकदम सही साबित भी होता है। 

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने इस गाने को गाया है। दोनों की आवाज ने इस गाने के जरिए भोजपुरी दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया है। इस गाने को डीके दीवाना ने लिखा है। वहीं, म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। भोजपुरी गाना साड़ी के प्लेट के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस कनिष्का ने काम किया है।