{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song:  खेसारी लाल यादव की फिल्म का नए गाने ने मचाई धूम, आप भी देखें Video

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले आज इस फिल्म का गाना 'रिश्ते' रिलीज हुआ है। SRK म्यूजिक पर रिलीज हुए गाने ने चंद घंटों में ही लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह गाना खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया है। इसे खेसारी ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी के हैं। वहीं, प्रेमांशु सिंह इस गाने के राइटर और डायरेक्टर हैं। खेसारी और आकांक्षा के डांस मूव्स कमाल के हैं। 

<a href=https://youtube.com/embed/89kYLPrc3FI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/89kYLPrc3FI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस दिन रिलीज होगी 'रिश्ते'

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाना रिलीज होने और फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'रिश्ते' का नया वीडियो सॉन्ग आ गया है। यह फिल्म 14 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।