Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गाने ने मचाया धमाल, डिंपल संग रोमांटिक अंदाज में आए नजर...देखें Video

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'अभी बतिया बा' रिलीज हुआ है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया हैं। इस भोजपुरी गाने के टीजर को भी फैंस से जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिला और जब गाना रिलीज हुआ तो मानो इसने यूट्यूब पर तबाही मचा दी। खेसारी लाल का गाना देखते ही देखते वायरल हो गया। इस भोजपुरी गाने को रिलीज हुए 1 महीना भी नहीं ही हुआ है और इसे लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं।

इस नए गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री की सेंसेशनल सिंगर श‍िल्‍पी राज के साथ मिलकर गाया है। 'अभी बतिया बा' गाने के बोल शैलेष राज यादव ने लिखे हैं और इसका म्‍यूजिक एबी गुप्‍ता ने कम्‍पोज किया है। इस म्‍यूजिक वीडियो के डायरेक्‍टर और कोरियोग्राफर की बात की जाए तो लक्‍की विश्‍वकर्मा ने इसका निर्देशन और कोरियोग्राफी की है।

<a href=https://youtube.com/embed/BNfza_-93uk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/BNfza_-93uk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

यूट्यूब पर छाया  गाना 
'अभी बतिया बा' एक भोजपुरी डांस नंबर है, जिसका म्यूजिक इतना जोरदार है कि सुनते ही किसी के भी पैर थिरकने लगें। म्‍यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां डिंपल हुस्‍न का जादू चला रही हैं, वहीं खेसारी की उनके साथ जबरदस्त केमिस्‍ट्री देखने को मिल रही है।

इस गाने को यूट्यूब पर 'एबी ट्यून' चैनल द्वारा अपलोड किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने को 5.6 मिलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। गाना देखने और सुनने के बाद खेसारी लाल के फैंस का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी भोजपुरी सुपरस्टार ने धमाल मचा दिया है।