Bhojpuri Song: खेसारी लाल संग नीलम गिरी ने बेडरूम में किया 'दरदे में गरदे', धूम मचा रहा ये नया गाना
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव संग नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना 'दरदे में गरदे' इंटरनेट पर आ गया है।
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल संग नीलम गिरी की बेहतरीन जोड़ी भोजपुरी के दीवानों का दिल लूटने के लिए साथ आई है।
इस गाने को करिश्मा कक्कर के साथ मिलकर गया है। दिलचस्प बात ये है कि शनिवार को रिलीज होने के 5 घंटे के भीतर ही इस गाने को यूट्यूब पर 388k यानी 3.88 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन- भोजपुरी' के चैनल पर रिलीज किया गया है। Bhojpuri Song
Bhojpuri Song इस गीत के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, जो काफी चुटीले हैं। संगीत से सजाने का काम आर्या शर्मा ने किया है। म्यूजिक झन्नाटेदार है और आपको झूमने पर मजबूर कर देने वाला है। वीडियो के डायरेक्टर सिद्धार्थ कुकरेजा और सागर दहमीवाल हैं, जबकि कोरियोग्राफी रौनक राउत की है।