{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: पवन सिंह संग नीली साड़ी में नीलम गिरी ने मचाया धमाल, ‘सईया मिलल’ गाना कर रहा ट्रेंड 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘बजरंगी’ ने 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी।

अब पवन सिंह ने एक और नया धमाकेदार गाना ‘सईया मिलल लडिकइयाँ’ रिलीज किया है, जिसमें उनके साथ स्क्रीन पर नजर आ रही हैं खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी। यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है और यूट्यूब पर इसके 3 मिलियन से अधिक व्यूज हो चुके हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/XL2IGMs9Fok?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XL2IGMs9Fok/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

पवन सिंह और नीलम गिरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है।  नीलम की ब्लू और रेड साड़ी में अदाएं और पवन की दमदार एंट्री गाने को खास बनाती हैं।

इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। डायरेक्शन गोल्डी जैसवाल और कोरियोग्राफी सनी सोनकर की है। गाना उषा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।