Bhojpuri Song: पवन सिंह संग अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल, बार बार देखा जा रहा
Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा रखा है। पहले के समय में केवल यूपी, बिहार में ही भोजपुरी गाने सुने जाते थे लेकिन आज के समय में जमाना पूरी तरह से बदल गया है। आज दुनिया के कोने कोने में भोजपुरी गानों के दीवाने बैठे है।
हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की पावर कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर Pawan Singh वैसे तो सभी के साथ अपनी जोड़ी जमा लेते हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद Akshra Singh के साथ किया गया है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक ऐसा ही गाना है ‘दुनिया में सबसे प्यारा’, इसमें अक्षरा एक्टर पर खूब प्यार लुटा रही हैं।
इस पर 71 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। ये एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है। Pawan Singh और Indu Sonali की आवाज सीधे दिल को छू रही है।
देखना चाहते हैं फैंस
Pawan Singh और Akshra Singh का ‘दुनिया में सबसे प्यारा’ भोजपुरी सॉन्ग भले ही सालों पुराना हो गया हो लेकिन, इसका जलवा अभी भी बरकरार है। ये भोजपुरी फिल्म तबादला का गाना है। इसे 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 7000 से ज्यादा यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं।