{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: ‘लहंगवा लाल हो जाई’ गाने पर पवन सिंह ने शिल्पी राज ने मचाई धूम, वीडियो लोग खूब कर रहे पसंद

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पावरस्टार पवन सिंह ने एक और शानदार होली सॉन्ग “लहंगवा लाल हो जाई” के साथ धमाल मचा दिया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है। साथ ही, गाना यूट्यूब पर #2 ट्रेंडिंग पर भी आ गया है।

गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने साथ में गाया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अदाकारा खुशी तिवारी की जोड़ी है, और उनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/bQ9xgVVtmaU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bQ9xgVVtmaU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गाने का मस्त संगीत और रंगीन डांस फ्लोर पर पवन सिंह और खुशी तिवारी की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने गाने को और भी खास बना दिया है।

फैंस इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब सिर्फ यही बजेगा होली पर।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “पवन सिंह के गाने के बिना हर चीज अधूरी लगती है।”