{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: होली के त्योहार पर पवन सिंह के इस गाने ने मचाई धूम, 9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का जलवा हमेशा से ही बरकरार है। होली के त्योहार से पहले पवन सिंह का नया गाना इंटरनेट पर अब भी खूब धूम मचा रहा है।

हर दिन नए-नए होली के धमाकेदार गीत भी रिलीज हो रहे हैं। लेकिन पवन सिंह का गाना 'लहे लहे रंगब सलरवा' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना 2021 में रिलीज हुआ था। इसे 9 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

<a href=https://youtube.com/embed/jbhc4YgN-4U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jbhc4YgN-4U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

Lahe Lahe Rangab Salwarwa गाने को पवन सिंह और आरोही भारद्वाज ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है। जबकि म्‍यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ डिम्‍पल सिंह ने अदाओं का जादू चलाया है।। अरुण बिहारी के लिखे गीत पर राहुल यादव और ऋतिक की कोरियोग्राफी भी कमाल की है। 

यूट्यूब पर 'ग्‍लोबल म्‍यूजिक जंक्‍शन' पर रिलीज हुए इस गाने के बंपर हिट होने की सबसे बड़ी वजह पवन सिंह हैं।