{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: पवन सिंह के गाने ‘लहंगवा लाल हो जाई’ ने मचाया धमाल, लोग खूब पसंद कर रहे वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ने एक और शानदार होली सॉन्ग “लहंगवा लाल हो जाई” के साथ धमाल मचा दिया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है। साथ ही, गाना यूट्यूब पर #2 ट्रेंडिंग पर भी आ गया है।

गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने साथ में गाया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अदाकारा खुशी तिवारी की जोड़ी है, और उनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

गाने का मस्त संगीत और रंगीन डांस फ्लोर पर पवन सिंह और खुशी तिवारी की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने गाने को और भी खास बना दिया है।

<a href=https://youtube.com/embed/bQ9xgVVtmaU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bQ9xgVVtmaU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

पवन सिंह के कई सुपरहिट गाने हैं, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हिट हो जाते हैं। इनमें “कमरिया हिला रही है”, “लहे लहे रंगब सलवरवा”, “लहंगवा लस-लस करता”, और “फलाना बो फरार भईली” जैसे गाने शामिल हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।