{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: आधी रात को रानी चटर्जी ने सईया से की श‍िकायत, कहा- आ के मिटा तू जलन

 

Bhojpuri Song: रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे दमदार एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है। अब साल 2012 में रिलीज 'चिंगारी' फिल्‍म के इस गाने 'अंग अंग में आग लागल बा' को ही ले लीजिए। 

यह गाना उनके फैंस और दर्शकों के दिलों पर बीते 12 साल से राज कर रहा है। गाने में जब भी रानी चटर्जी की नीली साड़ी हवा में लहराती है, उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले कि दिल की धड़कन जैसे ठहर सी जाती है।

'अंग अंग में आग लागल बा' गाने का फुल HD वी‍डियो यूट्यूब पर 'याशी म्‍यूजिक' चैनल ने शेयर किया है। इंदु सोनाली की दिलकश आवाज में जो कश‍िश है, गाने को संगीत से सजाया है वैष्‍णव देवा ने।

<a href=https://youtube.com/embed/q8q1UZ0fyQU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/q8q1UZ0fyQU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस गाने में रानी चटर्जी के साथ सुशील सिंह की रोमांटिक केमिस्‍ट्री देखने लायक है। फिल्‍म 'चिंगारी' बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसमें रानी चटर्जी और सुशील सिंह के आलवा श्‍वेता हवलदार, श्रेय श्रीवास्‍तव, प्रकाश अवस्‍थी, राजीव वशिष्‍ठ, सीमा सिंह भी थे। यही नहीं, फिल्‍म में हॉलीवुड एक्‍टर वारविक डेविस और कार्ल पिल‍किंगटन का कैमियो भी था।