{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: 'चालू कर जेनरेटर' गाने पर रानी चटर्जी ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर जमकर हुआ ट्रेंड 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रानी चटर्जी ने 2004 में  'ससुरा बड़ा पइसावाला' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। आज भी रानी का जलवा कायम है।

साल 2011 में रानी चटर्जी की फिल्म 'घायल योद्धा'का आइटम नंबर 'चालू कर जेनरेटर' गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। रानी के हॉट डांस को देख दर्शकों का दिल गार्डन-गार्डन हो जाता है।

बाली के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में रानी चटर्जी ने खूब धमाल मचाया। खासकर 'चालू कर जेनरेटर' गाने में उनका अंदाज देखने लायक है।

<a href=https://youtube.com/embed/M0zKXTJo1ec?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M0zKXTJo1ec/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

तब 22 साल की रानी चटर्जी का अलग ही रूप था। इस गाने में भी वह नीले चमकीले ड्रेस में कहर बरपा रही हैं।

इस आइटम डांस नंबर को इंदु सोनाली ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है, जबकि मोहन राठौर ने उनका साथ दिया है। गीत के बोल श्‍याम देहाती ने लिखे हैं और म्‍यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है। 'व‍िजय लक्ष्‍मी भोजपुरी ट्यून' चैनल ने इस गाने का फुल वीडियो 2018 में शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 3.7 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।