Bhojpuri Song: सपना ने किया खेसारी लाल को किया घायल, बार बार देखा जा चुका है Video
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों को फैंस दिल खोलकर एंजॉय करते हैं। यहीं वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते है। ऐसा ही एक गाना है खेसारी का जो आते ही हर तरफ वायरल हो गया। ये गाना 'निम्बू खरबूजा भईल 2' है जो इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बन गया है।
इसका पहला पार्ट भी जब आया था, तो इसे खूब प्यार मिला था। वहीं पार्ट 2 भी रिलीज होते ही धूम मचाने लगा है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को सिर्फ 5 महीने में ही 268 मिलियन लोग देख चुके है और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इस गाने के वीडियो में खेसारी के साथ सपना चौहान दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। वीडियो में खेसारी लाल, सपना की अदाओं के शिकार हो गए हैं और खुद को रोके बिना उनके साथ डांस करने में लीन हो जाते हैं। इसे खेसारी लाल और करिश्मा कक्कड़ ने गाया है।