{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: ‘ओढनिया फिरी में’ गाने ने मचाया धमाल, शिल्पी राज और रितेश पांडेय का गाना हो गया हिट 

 

Bhojpuri Song: पर्व-त्योहारों के मौसम में सुपरस्टार रितेश पांडेय और शिल्पी राज का गाना “ओढनिया फिरी में” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना मस्ती और खुशियों से भरा हुआ है, और खासकर रितेश पांडेय के फैंस के साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को भी खूब पसंद आ रहा है। 

इस गाने में रितेश पांडेय के साथ रानी की केमेस्ट्री भी बहुत शानदार नजर आ रही है, जो दर्शकों को बहुत आकर्षित कर रही है।  इस अनोखे कांसेप्ट को गाने के माध्यम से रितेश पांडेय ने अपने फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए पेश किया है, जो वाकई बहुत पसंद किया जा रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/wiUKinfC-oI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wiUKinfC-oI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और संगीत जय गुरुदेव का है। पवन पाल ने इस गाने का निर्देशन किया है। रितेश और शिल्पी की आवाज में यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक ताजगी और उत्साह लेकर आया है। गाना मून म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और इसने धमाल मचा दिया है।