Bhojpuri Song: खेसारी लाल संग श्रुति ने किया धमाकेदार डांस, बार बार देखा जा रहा Video
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को जिसने भी हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहा है, उसने बिल्कुल सही और सटीक कहा है, क्योंकि खेसारी लाल यादव इसके हकदार भी हैं। वो जब भी भोजपुरी सिनेमा में कुछ अलग और नया करते हैं। इसलिए खेसारी लाल यादव के चाहने वालों की कमी नहीं है। अब लीजिए ये म्यूजिक वीडियो जब से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।
तब से इसने तहलका मचा दिया है। सबसे खास बात ये है कि इस वीडियो में खेसारी लाल यादव की नई एक्ट्रेस ने काम किया है। रविवार यानी 12 जनवरी 2025 को खेसारी लाल यादव का हरमुनिया म्यूजिक सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने मिलकर गाया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि खेसारी और नेहा ने साथ में कई हिट गाने गाए हैं।
इस भोजपुरी गाना को पम्मी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। हरमुनिया म्यूजिक सॉन्ग को कृष्णा-अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है।
वहीं इस म्यूजिक वीडियो की जान खेसारी लाल यादव और श्रुति राव की केमिस्ट्री है, जो बेहद प्यारी और लाजवाब है।