{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने में Sunny Leone ने अदाओं से लोगों को बनाया दीवाना, देखें Video  

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की एंट्री के बाद दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। हाल ही में एक नीलकमल सिंह का एक नया गाना 'लड़की दीवानी' खूब चर्चा में बना हुआ हैं। लोगों की डिमांड के बाद अब नीलकमल सिंह ने अपने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि नीलकमल सिंह के साथ इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी नजर आ रही हैं। गाने में नीलकमल सिंह और सनी देओल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

यूट्यूब पर छाया गाना

ये गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर निर्माताओं ने पेश किया है। दोनों एक्टर्स के फैन्स को गाना पसंद आ रहा है और वो इससे बार-बार सुनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

<a href=https://youtube.com/embed/9Prw3iwgTTE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9Prw3iwgTTE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

गाने में नीलकमल सिंह को सनी लियोनी के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक फिल्म 'आशिकी' के 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' से मेल खाता है।

नीलकमल सिंह ने इस गाने के लिए अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर जय कंग ने दिया है। इस गाने को सुनने के बाद लोगों ने कमेंट्स में इसकी तारीफ की है।