{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: रानी चटर्जी का ये रोमांटिक गाना कर देगा झूमने पर मजबूर, देखें वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी का दबदबा आज भी है। भोजपुरी की पहली सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस रानी चटर्जी अपने बूते फिल्‍म को हिट-सुपरहिट करवाने का दम रखती हैं। जब भी इंडस्‍ट्री में मेकर्स रानी के नाम से फिल्‍म बनाते हैं और यह बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट की गारंटी होती थी। 

साल 2015 में रानी की एक ऐसी ही सुपरहिट एक्‍शन फिल्‍म आई थी 'मैं रानी हिम्‍मत वाली', जिसमें एक्‍ट्रेस ने ताबड़तोड़ एक्‍शन से लेकर रोमांस और डांस का बेजोड़ तड़का लगाया था।

<a href=https://youtube.com/embed/VOgqMoZRuIw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VOgqMoZRuIw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस फिल्‍म का एक गाना है 'ऐ राजा लहंगा में हड़ताल बा', जो आज भी फैंस को झूमने पर मजबूर कर देता है।

'ऐ राजा लहंगा में हड़ताल बा' गाने को रूपम किशोर ने गाया है। यूट्यूब पर 'वेब म्‍यूजिक' चैनल ने 2015 में ही इसका फुल वीडियो रिलीज किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 6 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।