{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, पतली कमर देख मचला फैंस का मन

 

Bhojpuri Song: भोजुपरी इंडस्टी की सुपरस्टार सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का डांस वीडियो रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही अक्षरा सिंह का ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी खूबसूरती और पतली कमर देख दीवाने हो गए हैं। कुछ ही घंटों में उनके गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं।

अक्षरा ने यह गाना रिलीज किया है। यह गाना उनके ऑफिशि‍यल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

गाने में अक्षरा सिंह की दिलकश अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स लुभाने वाले हैं। वह पारंपरिक गुजराती ड्रेस में सख‍ियों संग गरबा करती हुई दिख रही हैं। अक्षरा की आवाज और उनका अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, जिससे यह गाना त्योहारों के बीच डांडिया और गरबा का हिट सॉन्ग बन गया है।

<a href=https://youtube.com/embed/_7hOwgNQat8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_7hOwgNQat8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

'चांद की चकोरी' को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। इस गाने की गीतकार हिमानी कपूर और संगीतकार प्राजक्ता शुक्रे हैं। डीओपी वेंकट महेश हैं। जबकि वीडियो की डायरेक्‍टर अलीशा सिंह हैं।

अक्षरा सिंह कहती हैं, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया। मुझे खुशी है कि 'चांद की चकोरी' ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और यह गाना सभी के लिए त्योहार का मुख्य आकर्षण बन गया है।'