{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Song: आम्रपाली संग पवन सिंह का ये गाना मचा रहा धूम, आप भी देखें ‘पिया में विटामिन की कमी'

 

Bhojpuri Song: आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी अलग पहचान बना ली है। दर्शक इसकी फिल्मों और गानों को दिल से पसंद करते हैं। इंडस्ट्री के सितारे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

इनके गाने और फिल्में आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ जब पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का  गाना ‘पिया में विटामिन की कमी है’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गानों और फिल्मों को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इस बार फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ के इनके गाने ‘पिया में विटामिन की कमी है’ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

इस गाने को भोजपुरी बीट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इसे 2।7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

<a href=https://youtube.com/embed/jCm3QV73dRY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jCm3QV73dRY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

दर्शकों ने इस गाने को दिल से अपनाया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसके डांस मूव्स की तारीफ़ करते हुए इसे भोजपुरी इंडस्ट्री का चार्टबस्टर बता रहे हैं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री का यह गाना दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर दर्शकों पर अपना जादू चलाया है।

गाना ‘पिया में विटामिन की कमी है’ अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस, बेहतरीन म्यूजिक और मजेदार बोल की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।