{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने अनिशा के साथ किया जबरदस्त रोमांस, बार बार देखा गया वीडियो

 

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव जाना माना नाम है। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस अनिशा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव हमेशा अपने नए और पुराने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। Bhojpuri Video

खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में एक्ट्रेस अनिशा संग जबरदस्त रोमांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान खेसारी अनिशा को छेड़ते हुए नजर आते हैं। अनिशा को बहुत ज्यादा गर्मी लग रही होती है तो वहीं खेसारी लाल यादव उनको बार-बार परेशान करते हुए दिख रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/usHNg4zjY3k?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/usHNg4zjY3k/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम ‘हाक दिही बेना’ है। इस गाने में खेसारी और अनिशा की नोकझोंक देखने को मिल रही है। खेसारी लाल यादव और अनिशा दोनों ही जमकर डांस करते और प्यार लुटाते हुए दिख रहे। यह गाना अब दर्शकों के बीच पूरी तरह से छा गया है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने को खेसारी म्यूजकि वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने पर 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अभी 12 घंटे पहले ही रिलीज किया गया था और अब यह ट्रेडिंग में आ गया है।