कॉकटेल 2: शाहिद कपूर की फिल्म के लिए रश्मिका और कृति ने ली भारी फीस
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को लेकर उत्साह बढ़ गया है। रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म की फीस और उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानें ये लेटेस्ट डिटेल्स।
Cocktail 2: इस वक्त जिन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, उस लिस्ट में शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' भी शामिल है. पहली फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था, अब इससे भी वैसी ही उम्मीदें हैं. हालांकि, दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट और कहानियां एकदम अलग-अलग है. 19 मार्च को आ रही फिल्म में शाहिद के अलावा रश्मिका मंदाना और कृति सेनन भी हैं.
1 / 5
'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना एकदम अलग अंदाज में दिख रही हैं. जैसा उन्हें पिछली फिल्मों में देखा नहीं गया. खैर, एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए तगड़ी फीस मिल रही है. हाल ही में रिपोर्ट्स से पता लगा था कि 12 करोड़ के करीब एक्ट्रेस को दिए गए हैं. जितने पिछली फिल्मों में भी नहीं मिले हैं.
2 / 5
दरअसल रश्मिका मंदाना कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. जिनकी सफलता के चलते उनके पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं रही. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस टोटल 66 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.
3 / 5
'कॉकटेल 2' में जिस दूसरी एक्ट्रेस को लिया गया है, वो कृति सेनन हैं. जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फैन्स का काफी दिल जीता है. साथ ही नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए जितनी फीस रश्मिका मंदाना को मिली है, उतनी ही कृति भी ले रही हैं.
4 / 5
कृति सेनन पहले ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. अपनी शानदार एक्टिंग के चलते हमेशा से डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनी रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 82 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
5 / 5