Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ दिखेगा सलमान, अक्षय और शाहिद का जलवा; फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक
19 मार्च को रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' के साथ बॉलीवुड के बड़े सितारों का संगम होगा। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के साथ अब सलमान खान की 'राजा शिवाजी' और शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' के टीज़र भी थिएटर में दिखाए जाएंगे। जानें क्या है मेकर्स की मेगा प्लानिंग।
फैन्स, पूरी इंडस्ट्री और ट्रेड की निगाहें इस वक्त सिर्फ ‘धुरंधर 2’ पर है. 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने वाली है, और उससे पहले यानी 7 मार्च को ट्रेलर आने वाला है. रणवीर सिंह की फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को शुरू हो जाएंगे. हालांकि, यह राह अब धुरंधर 2 के लिए पूरी तरह से आसान हो गई है, क्योंकि यश के साथ कोई क्लैश नहीं होगा. ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन हो चुकी है, जो रणवीर सिंह और मेकर्स के लिए अच्छा ही है. पर क्या आप जानते हैं इस फिल्म की सक्सेस बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा कई एक्टर्स को फायदा पहुंचा सकती है. ‘धुरंधर 2’ के सहारे कुछ मेकर्स ने अपनी फिल्मों के लिए तगड़ी प्लानिंग कर ली है. हाल ही में पता लगा कि रणवीर सिंह के साथ अक्षय कुमार के बाद सलमान खान और शाहिद कपूर भी आ रहे हैं. पर कैसे सबकुछ यहां समझ लिए.
हाल ही जानकारी सामने आई थी कि ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा. दरअसल यह अक्षय कुमार की फिल्म है, जो 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इसी बीच पता लगा कि दो फिल्मों ने भी धुरंधर 2 का सहारा लेकर ही आगे बढ़ने की प्लानिंग कर ली है. शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ठीक है, पर यह सलमान खान का नाम कहां से आ रहा है, जान लीजिए.
रणवीर सिंह के साथ आ रहे शाहिद-सलमान?
‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. ऐसे में जियो स्टूडियोज अपने आने वाले दो प्रोडक्शन वेंचर के लिए खास प्लानिंग की है. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ के टीजर को धुरंधर 2 के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा. जो कि प्रोडक्शन बैनर का एक स्मार्ट मूव होगा, क्योंकि यह फिल्में भी जल्द ही रिलीज की जाएंगी.यह फैसला इसलिए भी सही है क्योंकि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल इंडियन सिनेमा की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है.
1. राजा शिवाजी- दरअसल मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है-‘राजा शिवाजी’. जिसमें रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल कर रहे हैं. वहीं वो ही फिल्म के डायरेक्टर भी है. इस फिल्म में सलमान खान भी हैं, जो अपना शूट पूरा कर चुके हैं. 1 मई को बड़े पर्दे पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा. वहीं अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख भी दिखाई देंगे.
2. कॉकटेल 2- दूसरी ओर यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनाया गया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. फिलहाल इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.