Drishyam Sam Real Name: पुलिस आज तक नहीं ढूंढ पाई जिसकी लाश, जानें कौन है 'दृश्यम' में सैम का किरदार निभाने वाला एक्टर
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' आने के बाद एक बार फिर फिल्म के किरदार 'सैम' यानी एक्टर ऋषभ चड्ढा चर्चा में आ गए हैं। जानिए अब कहां हैं और क्या करते हैं अभिनेता।
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो गई है. वहीं, कन्क्लूजन में जीत भी आपके हीरो की ही हुई है. लेकिन तीसरी फिल्म के बाद भी पुलिस सैम की हड्डियां नहीं खोज पाई है. आज बात सैम यानी समीर देशमुख की करेंगे, जिस एक किरदार के इर्द-गिर्द सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की पूरी कहानी घूमती है.
1 / 5
सैम यानी समीर देशमुख फिल्म में तबू के बेटे का रोल करते दिखे थे. जिसका कत्ल हो जाता है और विजय सलगांवकर अपनी चालाकी से उसकी लाश को छुपाता है. पर 3 पार्ट्स आने के बाद भी पुलिस उसकी एक हड्डी तक नहीं ढूंढ पाई है. 'दृश्यम' में सैम का रोल निभाने वाले एक्टर का नाम ऋषभ चड्ढा है. 2015 में आई फिल्म में उनका रोल स्क्रीन पर भले ही कम समय का था. पर पूरी फिल्म का टर्निंग पॉइंट वही एक किरदार था.
2 / 5
दरअसल ऋषभ चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उन्हें डिज्नी चैनल के पॉपुलर शो 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' और 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' जैसे टीवी शोज से पहचान मिली थी. 'दृश्यम' से पहले वो सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' और 'देसी बॉयज' में नजर आ चुके थे. इसके बाद वो 2018 में हॉरर फिल्म 'लुप्त' में भी दिखे थे.
3 / 5
11 साल बाद भी दर्शक ऋषभ को 'दृश्यम के सैम' के तौर पर ही सबसे ज्यादा याद करते हैं. रियल लाइफ में वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं. ऋषभ ने टीवी और फिल्मों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना रुख किया है. वो 'शादी बॉयज', 'बॉयज विद टॉयज' और 'भूतपूर्वा' जैसी कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. इसके साथ ही ऋषभ कमर्शियल एड्स का बड़ा नाम हैं. करियर में 150 से भी ज्यादा ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम कर चुके हैं.
4 / 5
हालांकि, लंबे वक्त से वो किसी फिल्म या सीरीज में नहीं दिखे हैं. बस सोशल मीडिया पर शायरी, कविता और कहानियां सुनाते हैं. उनके वीडियो काफी वायरल भी होते हैं. यूं तो वो चर्चा में भी नहीं रहते हैं, पर 'दृश्यम 3' के सिनेमाघरों में आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'सैम' और उसकी लाश को लेकर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है. जिसकी वजह से एक्टर ऋषभ चड्ढा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.
5 / 5