{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Junaid Khan 'Ek Din' Box Office: दूसरे दिन भी सुस्त रही जुनैद की फिल्म; जानें कमाई

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। दो दिनों में फिल्म ने महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जानें बजट और कमाई के आंकड़े।

 

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 3 दशकों से भौकाल बनाए हुए हैं और उनकी फिल्मों की अच्छी-खासी ऑडियंस आज भी हैं. एक्टर के नाम ही देश की सबसे कामियाब फिल्म दंगल है. इसके अलावा उनकी झोली में कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. अब उनके बेटे जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं. उनकी पहली फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था और इसी क्रम में उनकी दूसरी फिल्म भी बेहतर कलेक्शन के लिए तरसती नजर आ रही है.

जुनैद खान की फिल्म एक दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और फिल्म की कमाई के दो दिनों के आंकड़े आ गए हैं. फिल्म जैसे-तैसे एक दिन में एक करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर पा रही है. आइए जानते हैं कि दो दिनों में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और आने वाले वक्त में फिल्म से क्या अपेक्षाएं लगाई जा सकती हैं.

एक दिन ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन महज 1 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के दो दिनों के कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दो दिनों में 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 2.57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके अलावा इस मूवी ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी 25 लाख रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 2 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.82 करोड़ रुपये का हो गया है.

बजट रिकवर करने के लिए कितने कमाने जरूरी?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इसके मुकाबले फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन हल्का ही माना जाएगा. आमतौर पर फिल्में अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही अनुमानित बजट का लगभग 50 पर्सेंट कमाने को टारगेट करती हैं. लेकिन इस हिसाब से देखा जाए तो जुनैद खान की एक दिन फिल्म के लिए ये काम इतना भी आसान नहीं होने वाला है. इस लिहाज से फिल्म की रविवार के दिन की कमाई में बढ़ोतरी होना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो वीकडेज में फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी और बढ़ते वक्त के साथ इस फिल्म के लिए बजट रिकवर करना और भी मुश्किल होता चला जाएगा.

फीका हो रहा साई पल्लवी का साउथ डेब्यू

एक्ट्रेस साई पल्लवी की बात करें तो एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं और अब तो उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू भी कर दिया है. वे पहले से ही देश की सबसे बड़ी बजट की फिल्म रामायण में मां सीता का रोल प्ले करने जा रही हैं. लेकिन इन सभी के बीच उनकी डेब्यू फिल्म एक दिन की विफलता से उनका और उनके फैंस का मन जरूर फीका पड़ जाएगा. किसी के लिए भी उसकी डेब्यू फिल्म काफी मायने रखती है और उसका सफल होना करियर के लिहाज से भी कम्पलसरी माना जाता है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि साई पल्लवी की डेब्यू फिल्म का हाल कैसा रहता है.