{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Inspector Avinash 2: रणदीप हुड्डा ही नहीं, इन 5 एक्टर्स ने भी लूटी महफिल

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 में रणदीप हुड्डा के साथ इन 5 एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से फूंकी जान। अमित सियाल से लेकर अभिमन्यु सिंह तक, जानें किसके किरदार ने किया इम्प्रेस।

 

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था. अब इसका दूसरा सीजन भी आ चुका है जिसमें कुल 10 एपिसोड्स हैं. पिछले बार की तरह एक बार फिर से रणदीप हुड्डा फैंस को इंप्रेस करने में सफल हुए हैं. लेकिन सीरीज की कास्ट में 5 किरदार ऐसे भी हैं जिनके अभिनय का कमाल इस सीरीज में देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि वो 5 एक्टर्स कौन हैं.

1 / 6

अमित सियाल ने अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस किया है और पिछले कुछ समय में वे कई सारे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए हैं. महारानी, जामतारा और रेड जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय की सराहना हुई है. इंस्पेक्टर अविनाश सीरीज में अमित सियाल ने अजिमुद्दीन गुलाम शेख का रोल प्ले किया है.

2 / 6

अभिमान्यु सिंह अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. वे लक्ष्य, ढोल, जन्नत, गुलाल, रक्त चरित्र, गब्बर सिंह, डिपार्टमेंट, अटैक, ऑक्सीजन, सूर्यवंशी, एल 2 एमपुरान और दे कॉल हिम ओजी जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. अब इंस्पेक्टर अविनाश सीरीज में वे किन्नर किरदार देवी के रोल में नजर आ रहे हैं और उनकी एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है.

3 / 6

फ्रेडी दारूवाला ने कुछ समय में ही अपनी स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर सभी को इंप्रेस किया है. वे इंस्पेक्टर अविनाश सीरीज में होम मिनिस्टर के रोल में नजर आए हैं. उनका रोल पावरफुल है और साथ ही इस सीरीज में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी अच्छी है. वहीं उन्होंने मेकर्स का भरोसा जीता है और अपने किरदार को बेखूबी निभाया भी है.

4 / 6

गोविंद नामदेव ने इस सीरीज में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के पिता और एक्सपीरियंस्ड वकील गया प्रसाद मिश्रा का रोल प्ले किया है. इस सीरीज में उनका किरदार इमोशनल लेयर के साथ पेश किया गया है लेकिन उन्हें ऊपर से सख्त पिता के तौर पर दिखाया गया है. सीरीज में उन्होंने काफी बैलेंस्ड एक्टिंग की है और अपने एक्सपीरियंस का उन्हें फायदा भी मिला है.

5 / 6

बी शांतनु ने इस सीरीज का सबसे इमोशनल कैरेक्टर प्ले किया है. वे एक काबिल थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं. वे थियेटर्स से भी जुड़े हुए हैं. इंस्पेक्टर अविनाश सीरीज में उन्होंने पुलिस का किरदार प्ले किया है. सीरीज में उन्हें एक ईमानदार पुलिस अफसर का रोल प्ले किया है जिसे झूठे केस में फंसा दिया जाता है और वो इस सदमें में आकर अपनी जान दे देता है.

6 / 6