Janhvi Kapoor Upcoming Movies: 'दोस्ताना 2' से 'राका' तक, जान्हवी की आने वाली फिल्में
फिल्म 'पेद्दी' के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार हैं जान्हवी कपूर। 'दोस्ताना 2' और एटली की 'राका' समेत 2026-2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट देखें।
Janhvi Kapoor Upcoming Movies: जान्हवी कपूर आखिरी बार 'पेद्दी' में नजर आईं, जो 4 जून को थिएटरों में रिलीज हुई. जहां एक तरफ उनके रोल पर कई सवाल उठे, तो दूसरी तरफ जान्हवी की एक्टिंग को भी सराहा गया. लेकिन 'पेद्दी' के बाद जान्हवी रुकने वाली नहीं हैं. उनके पास कई फिल्में जो 2026-2027 में रिलीज होंगी. जान्हवी कपूर की अपकमिंग मूवीज में 'दोस्ताना 2', 'लग जा गले', अनटाइटल्ड हॉरर मूवी और 'राका' शामिल है.
1 / 6
Dostana 2: जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आती है 'दोस्ताना 2'. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में होंगी. वहीं, लक्ष्य लालवानी और विक्रांत मैसी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.
2 / 6
Lag Jaa Gale: जान्हवी कपूर जल्द ही करण जौहर की मच अवेटेड 'गले लग जा' में नजर आएंगी. राज मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में जान्हवी कपूर, लक्ष्य लालवानी और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है.
3 / 6
Untitiled Horror Fim: जान्हवी कपूर जल्द ही एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका टाइटल अभी सामने नहीं आया है. इस फिल्म को 'तुम्बाड' के डायरेक्टर राहिल अनिल बर्वे बना रहे हैं. इस अपकमिंग हॉरर मूवी को जी स्टूडियोज प्रोड्यूस करेगा और इसमें जान्हवी कपूर लीड रोल प्ले करेंगी. फिल्म कब आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है.
4 / 6
Raaka: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'राका' में जान्हवी कपूर एक अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी. इस पैन इंडिया फिल्म को एटली कुमार डायरेक्टर कर रहे हैं. सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस मूवी में जान्हवी कपूर का किरदार काफी अलग होने वाला है. ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.
5 / 6
Devara Part 2: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में जान्हवी कपूर का ली़ रोल था. अब इसका दूसरा पार्ट बनने जा रहा है, जिसे फिलहाल मेकर्स ने होल्ड पर डाला हुआ है. जब भी 'देवरा पार्ट 2' बनती है तो इसमें जान्हवी कपूर अहम रोल में नजर आएंगी.
6 / 6