'अनुराग बसु' बन घर-घर छाए थे सीज़ेन खान, जानिए क्यों टीवी इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर हैं एक्टर
'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बसु का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता सीज़ेन खान इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं। जानिए उनके अभिनय सफर और लाइमलाइट से दूरी की वजह।
सीज़ेन खान ने साल 2001 में एकता कपूर के सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बसु का किरदार निभाकर जबरदस्त पहचान बनाई. श्वेता तिवारी के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि वह टीवी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हो गए. यह शो 2007 तक चला और सीज़ेन की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी.
1 / 7
'कसौटी जिंदगी की' के बाद सीज़ेन खान 'एक लड़की अंजानी सी' और 'सीता और गीता' जैसे भारतीय टीवी शोज में नजर आए. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया और 'पिया के घर जाना है' तथा 'सिलसिले चाहत के' जैसे सीरियल्स का हिस्सा भी रहे.
2 / 7
हालांकि, सीज़ेन खान ने हमेशा कम प्रोफाइल रहना पसंद किया. उन्होंने लंबे समय तक टीवी से दूरी बनाए रखी और लगातार काम करने के बजाय चुनिंदा प्रोजेक्ट्स को ही चुना. यही वजह रही कि समय के साथ वह लाइमलाइट से दूर होते चले गए.
3 / 7
करीब लंबे गेप के बाद साल 2021 में सीज़ेन खान ने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' से छोटे पर्दे पर वापसी की थी. इस शो में उन्होंने हरमन सिंह का किरदार निभाया. उनके कमबैक को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिली थी और उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देख फैंस काफी खुश थे.
4 / 7
साल 2022 में सीज़ेन खान सोनी टीवी के शो 'अपनापन- बदलते रिश्तों का बंधन' में राजश्री ठाकुर के साथ नजर आए. इस शो में उन्होंने निखिल जयसिंह की भूमिका निभाई. हालांकि यह शो करीब पांच महीने बाद ही बंद हो गया, जिससे एक्टर काफी निराश हुए. उन्होंने कहा था कि इतनी अच्छी कहानी दर्शकों से जुड़ नहीं सकी, इसका उन्हें अफसोस है.
5 / 7
सीज़ेन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लाइमलाइट में बने रहना इतना पसंद नहीं है. वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. उनका कहना था कि खाली समय में उन्हें अलग-अलग भाषाओं की फिल्में देखना पसंद है और इसी से वह खुद को बेहतर अभिनेता बनाने की कोशिश करते हैं.
6 / 7
'अपनापन' के बाद से सीज़ेन खान के किसी नए टीवी शो या फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि उन्होंने एक्टिंग से संन्यास नहीं लिया है. फिलहाल वह निजी जिंदगी जी रहे हैं और चकाचौंध से दूर रहकर सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं.
7 / 7