Kimi Katkar Now: कहां गायब हैं 'जुम्मा चुम्मा' गर्ल किमी काटकर? जानें अब कैसी दिखती हैं टार्जन गर्ल
90s की बोल्ड एक्ट्रेस किमी काटकर अब कहां हैं? अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा चुम्मा गर्ल' ने क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री और अब गोवा में बिता रही हैं कैसा जीवन? जानें पूरी कहानी।
80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और टैलेंड के दम पर इंडस्ट्री में राज करने वाली किमी काटकर को सभी जानते हैं. 'टार्जन गर्ल' के नाम से मशहूर किमी को अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' ने रातोंरात स्टार बना दिया था. इस गाने के बाद उनकी किस्मत चमक गई थी. लेकिन इतने फेम के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया और गायब हो गईं.
1 / 6
'जुम्मा चुम्मा' गाने के बाद किमी काटकर को 'जुम्मा-चुम्मा गर्ल' के नाम से पहचाना जाने लगा. उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसे सुरस्टार एक्टर्स संग काम किया है. फिल्म इंडस्ट्री में इतना नाम और फेम कमाने के बाद किमी काटकर आज गुमनाम हैं.
2 / 6
90s की ग्लैमरस एक्ट्रेस किमी काटकर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बॉल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं. अमिताभ बच्चन संग स्क्रीन शेयर कर किमी सेंसेशन बन गई थीं. लेकिन अपने करियर के पीक पर उन्होंने शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कहकर गुमनामी में खो गईं.
3 / 6
किमी काटकर ने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली थी. उन्होंने 1992 में फिल्म 'हमला' के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो वो फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले भेदभाव और अपनी निजी जिंदगी को टाइम देने की वजह से पर्दे से दूर हो गई थीं.
4 / 6
किमी काटकर ने मशहूर कमर्शियल फोटोग्राफर और विज्ञापन फिल्ममेकर शांतनु शोरे से शादी की और उनका एक बेटा है जिसका नाम सिद्धार्थ है.किमी काटकर शादी के बाद काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहीं, लेकिन फिर भारत वापस आ गई थीं.
5 / 6
किमी काटकर अब फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं और चकाचौंध से दूर अपने परिवार के साथ गोवा में एक शांत जीवन बिता रही हैं. किमी ने शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, रजनीकांत, चंकी पांडे, जितेंद्र, धर्मेंद्र, और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर काम किया था.
6 / 6