लगान फिल्म के 25 साल: इन 5 दिवंगत कलाकारों को आज भी याद करते हैं फैंस
आमिर खान की फिल्म 'लगान' ने पूरे किए 25 साल। इस खास मौके पर याद करते हैं उन 5 दिग्गज कलाकारों को, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्म को यादगार बनाया और अब वे हमारे बीच नहीं हैं।
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म लगान सिनेमाघरों में रिलीज के 25 साल पूरे कर चुकी है. इस मौके पर हाल ही में आमिर खान ने एक पार्टी भी रखी जिसमें सलमान खान भी नजर आए और बाल्ड लुक में उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. लगान फिल्म को आए ढाई दशक हो चुके हैं और इस दौरान फिल्म के 5 कलाकार ऐसे भी रहे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. आइए जानते हैं कि वो कलाकार कौन हैं.
1 / 6
ए के हंगल- दिग्गज एक्टर एके हंगल बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में नजर आए और अपने अभिनय से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. एक्टर ने अपने करियर के दौरान कई बड़ी फिल्मों में काम किया. लगान फिल्म में वे शंभू काका के रोल में नजर आए थे. साल 2012 में 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.
2 / 6
जावेद खान- एक्टर जावेद खान कई फिल्मों में नजर आए और अपनी अपीयरसेंस से लोगों को एंटरटेन किया. जावेद ने लगान फिल्म में एलीजाबेथ के ट्रॉन्सलेटर का रोल प्ले किया था. उन्होंने नरम गरम, प्रेम रोग, लोरी, बादल, वारिस, गुरु, शादी नंबर 1, लगान और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में काम किया. फरवरी 2023 में 73 साल की उम्र में जावेद का निधन हो गया.
3 / 6
राजेश विवेक- एक्टर राजेश विवेक ने इस फिल्म में गुरन का रोल प्ले किया था. वे खेल के दौरान ऑलराउंडर के रोल में नजर आए थे. फिल्म में उनका रोल खास था और वे भविष्यवाणियां करते भी नजर आते थे. एक्टर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. 14 जनवरी 2016 को 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.
4 / 6
श्रीवल्लभ व्यास- एक्टर श्रीवल्लव व्यास ने लगान फिल्म में ईश्वर नाम के शख्स का रोल प्ले किया था. फिल्म में वे गौरी के पिता के रोल में नजर आए थे और क्रिकेट मैच के दौरान विकेट कीपर के किरदार में दिखे थे. साल 2018 में 60 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. एक्टर ने शूल, अग्निपंख, आन, 1920, वेलकम टू सज्जनपुर और शागिर्द जैसी फिल्मों में काम किया.
5 / 6
अनुपम श्याम- एक्टर अनुपम श्याम टीवी और थियेटर की दुनिया का बड़ा नाम रहे और उन्हें फिल्मों में भी काम का मौका मिला. आमिर खान की फिल्म लगान में वे नामदेव के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा वे दस्तक, सरदारी बेगम, सत्या, दिल से, पाप, हनन, हल्ला बोल, गोलमाल, गांधीगिरी और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में नजर आए. साल 2021 में 63 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
6 / 6