{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Love and War: रणबीर-आलिया और विक्की कौशल के भव्य गाने की शूटिंग मई में!

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट! मई में शूट होगा फिल्म का भव्य गाना। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का दिखेगा जलवा। जानें रिलीज डेट।

 

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट की शूटिंग पहले से ही चर्चा में है, लेकिन अब खबर है कि फिल्म का एक भव्य गाना मई की शुरुआत में शूट किया जाएगा. खास बात ये है कि इस गाने को संजय लीला भंसाली की सिग्नेचर स्टाइल में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा, जिसके लिए लंबा शेड्यूल तय किया गया है. इस खबर के सामने आते ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

लव एंड वॉर‘ को संजय लीला भंसाली के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं. तीनों कलाकारों की ये तिकड़ी पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. अब फिल्म के गाने की शूटिंग को लेकर आई जानकारी ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि इस गाने को बड़े सेट पर शूट किया जाएगा और इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है.

15-20 दिनों का शेड्यूल

सोर्स के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग मई की शुरुआत में शुरू होगी और इसका शेड्यूल करीब 15 से 20 दिनों का हो सकता है. संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के गानों को खास अंदाज में फिल्माने के लिए जाने जाते हैं. उनके गानों में भव्य सेट, शानदार कॉस्ट्यूम और बड़े पैमाने पर कोरियोग्राफी देखने को मिलती है. ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ का ये गाना भी विजुअली शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म की टीम इस सीक्वेंस को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है, ताकि ये फिल्म का हाईलाइट बन सके.

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म को एक रोमांटिक ड्रामा के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें इमोशन, रोमांस का मिश्रण देखने को मिल सकता है. रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों का एक साथ आना भी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है. तीनों अपने-अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं और पहली बार एक ही कहानी में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट की बात करें, तो ये फिल्म 21 जनवरी साल 2027 को दस्तक देगी.