कहां गायब हैं 'आवारापन' एक्ट्रेस मृणालिनी शर्मा? अब जी रही हैं ऐसी लाइफ
इमरान हाशमी की 'आवारापन' में रीमा का किरदार निभाने वाली मृणालिनी शर्मा अब कहां हैं? मॉडलिंग और एक्टिंग छोड़कर मृणालिनी अब संभाल रही हैं यह बड़ा काम।
Mrinalini Sharma Awrapan: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. जब बात सीक्वल की हो रही हो तो ओरिजिनल फिल्म का जिक्र आना तो लाजमी है. 2007 में आई कल्ट फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के अपोजिट श्रिया सरन लीड रोल में नजर आई थीं. लेकिन श्रिया सरन के अलावा इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस थी, जो रातोंरात मशहूर तो हो गई, लेकिन फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब भी हो गई.
1 / 6
'आवारापन' में मृणालिनी शर्मा ने रीमा को रोल प्ले किया था. इमरान हाशमी की ये फिल्म मृणालिनी शर्मा के लिए मील का पत्थर साबित हुई. हालांकि, इस फिल्म से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी. बाद में वो फिल्मों की तलाश में मुंबई शिफ्ट हो गईं.
2 / 6
मृणालिनी शर्मा ने साल 2005 में प्रकाश झा की फिल्म 'अपहरण' में एक आइटम नंबर के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और उस वक्त उनकी उम्र महज 28 साल थी. इसके बाद, मृणालिनी फिल्मकार महेश भट्ट की नजर में आईं और उन्होंने एक्ट्रेस को तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में साइन किया.
3 / 6
दिल्ली में पली-बढ़ी मृणालिनी शर्मा की पहली फिल्म 2007 में आई 'आवारापन' थी. मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मृणालिनी ने इमरान हाशमी और श्रिया सरन के साथ स्क्रीन शेयर की थी. ये फिल्म उनके करियर का बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हुई.
4 / 6
'आवारापन' के बाद मृणालिनी शर्मा ने कोरियोग्राफर राजू खान की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'शोबिज' में काम किया. मृणालिनी शर्मा 'जोड़ी ब्रेकर्स', '3जी', 'हाइड एंड सीक' और 'साउंडट्रैक' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं. हालांकि, इन फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई.
5 / 6
इसके बाद मृणालिनी शर्मा ने एक्टिंग और मॉडलिंग से दूरी बना ली. वो ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर एक नॉर्मल लाइफ जी रही हैं. एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कभी-कभार ही एक्टिव रहती हैं. मृणालिनी शर्मा फिलहाल 'क्रैंकी ग्रैनी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' की को-फ़ाउंडर और CEO के तौर पर काम कर रही हैं और स्पोर्ट्स मार्केटिंग, प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन पर ध्यान दे रही हैं.
6 / 6