{"vars":{"id": "123258:4912"}}

प्रणित मोरे विवाद: वायरल क्लिप पर कॉमेडियन ने मांगी माफी, FIR दर्ज

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का विवादित वीडियो वायरल। मेडिकल रिसर्च के शवों पर टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR। प्रणित ने मांगी माफी।

 

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक वायरल वीडियो क्लिप (Pranit More Apology Video) को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना और विरोध बढ़ने के बाद मोरे ने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए दर्शकों से माफी मांगी है। विवादित टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध

370 रुपये बिरयानी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई।

गुरुग्राम शो की वायरल क्लिप

यह विवाद गुरुग्राम में आयोजित प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो की एक क्लिप वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में दर्शक सदस्य हिमांशु जांगड़ा अपने डेट अनुभव के बारे में बात करते दिखाई दिए।

क्लिप में हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि डेट के दौरान चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च करने के बाद उन्हें महिला से बदले में कुछ मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो वसूल तो करूंगा ही।” इसके बाद प्रणीत मोरे के शो में डॉ सेजल पवार ने मेडिकल कॉलेज में रिसर्च के लिए दान किए गए शवों के अंगों का मजाक उड़ाया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सेजल ने कहा था कि उनके कुछ साथी मेडिकल रिसर्च के लिए दान किए गए पुरूषों के शवों के प्राइवेट पार्टस को देखकर मजाक उड़ाते थे।

बयान पर बढ़ा विवाद

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद विवाद लगातार बढ़ता गया और प्रणित मोरे को सफाई देने के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। फिलहाल मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

प्रणित ने मांगा एक और मौका

हैलो, तो बात ये है कि मैं ये बात काफी टाइम से करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। आप सबने मेरा क्राउडवर्क देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मुझे लगता है कि मैं शायद इस हेट का हकदार भी हूं। क्योंकि जब मैं हमारे लड़के के साथ क्राउड वर्क कर रहा था, उसने काफी अपमानजनक बातें बोलीं और सब लोग भी हम पर हंस रहे थे। मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं उसे वहीं रोक सकता था, लेकिन मैंने उसे एक मंच दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं जो इसके कारण आहत हुए। मैं अपने खिलाफ किसी भी कानूनी कार्यवाही में अधिकारियों के साथ सहयोग भी कर रहा हूं। मैं आप सभी से केवल एक और मौका देने का अनुरोध करता हूं। मैं साबित करूंगा कि मैं एक बेहतर इंसान बन सकता हूं'।