{"vars":{"id": "123258:4912"}}

TMKOC Fame Priya Ahuja: एक्टिंग से दूर हैं तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर, जानिए आजकल क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'रीटा रिपोर्टर' यानी प्रिया आहूजा इन दिनों अपनी फिटनेस और लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। जानें उनकी पूरी डिटेल।
 

तारक मेहता सीरियल की रीटा रिपोर्टर तो याद ही होगी आपको? एक्ट्रेस साल 2009 से 2010 तक शो का हिस्सा रही और बाद में 2013 से 2022 तक इसमें नजर आई थी. इसके अलावा साल 2009 में उन्होंने 'द स्टोलनमैन मर्डर्स' में रुकसाना किरदार प्ले किया. प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

1 / 5

प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रिया ने कैप्शन में लिखा "वो मुकाबला नहीं करती. वो अपना रास्ता खुद बनाती है." तस्वीरों में वो काफी फिट और खूबसूरत दिख रही हैं.

2 / 5

एक्ट्रेस प्रिया आहूजा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ फैशन और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. पिछले साल उनका नाम 'एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स' में दर्ज किया गया था. उन्होंने अपनी पीठ पर 60 किलो वजन रखा और सबको हैरान कर दिया था.

3 / 5

प्रिया आहूजा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने TMKOC शो के डायरेक्टर रहे मालव सुरेश राजदा से 19 नवंबर 2011 को शादी की और साल 2019 में उनके घर नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ. बेटे का नाम अरदास राजदा है.

4 / 5

प्रिया की बात करें तो वे इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने जिम में भारी वजन उठाकर फिटनेस का नया रिकॉर्ड भी सेट किया है. हालांकि वे अभिनय की दुनिया से पूरी तरह से दूर हैं.

5 / 5