Peddi Movie Event: भोपाल में 'पेद्दी' का ग्रैंड इवेंट; 150 करोड़ के म्यूजिक इक्विपमेंट और AR रहमान का जलवा
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' के भोपाल इवेंट पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये। 150 करोड़ के म्यूजिक इक्विपमेंट और ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस। जानें फिल्म की रिलीज डेट।
राम चरण की ‘पेद्दी’ पूरी तरह से तैयार है. अब बस इंतजार है मंच पर आने का. 4 जून को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका थोड़ा इंतजार करना होगा. फिलहाल राम चरण तेजी से अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसमें पूरी टीम एक साथ दिखी थी. फिल्म की कहानी को लेकर भी काफी कुछ पता लग गया है. लेकिन ‘पेद्दी’ को अबतक हर तरह से सॉलिड रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. फिल्म का तेलुगु ट्रेलर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है. साथ ही इसे 101 मिलियन से ज्यादा लोग अबतक देख चुके हैं. पर भोपाल में 23 मई को ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट होने वाला है. जानिए कितना खर्च आया है?
‘पेद्दी’ को लेकर कहा जा रहा है कि राम चरण 100 करोड़ फीस वसूल रहे हैं. वहीं, 300-350 करोड़ रुपये के बजट से फिल्म को बनाया गया है. हालांकि, जान्हवी कपूर भी बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. इस पिक्चर का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है, हालांकि फिल्म में काम करना एक्टर के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा है. लेकिन उन्होंने सालों की मेहनत के बाद पूरा शूट कंप्लीट किया है.
‘पेद्दी’ के भोपाल इवेंट में कितने उड़ाए?
राम चरण और डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेद्दी’ का काम कंप्लीट है. अब बस फिल्म की तैयारियां चल रही है. 4 जून को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं. मेकर्स 23 मई को भोपाल के BHEL दशहरा ग्राउंड्स में एक ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट प्लान कर रहे हैं. दरअसल ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान इस इवेंट में एक लाइव परफॉर्मेंस देंगे, जो इस इवेंट का पूरा हाइलाइट रहने वाला है. लेकिन इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि इस कॉन्सर्ट के लिए मुंबई से 150 करोड़ रुपये की कीमत वाले मॉर्डन म्यूजिक इक्विपमेंट मंगाए जा रहे हैं. जिसे एक बड़ा कदम बताया जा रहा है.
दरअसल रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 100 करोड़ में बनकर तैयार हो गई थी. यहां पेद्दी के एक इवेंट पर इतना तगड़ा खर्च किया जा रहा है. वहीं, कहा जा रहा है कि मेकर्स सिर्फ किराए पर ही लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. You Wee Media इस इवेंट को आयोजित कर रहा है, जहां फिल्म के एक स्पेशल गाने को भी लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, मेकर्स इतना खर्च कर रहे हैं, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.