{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सलमान खान की 'मातृभूमि' में बड़ा बदलाव: रिलीज डेट टली, अब फिल्म में होगा चाइनीज गाना!

सलमान खान की 'Matrubhoomi' (Battle of Galwan) अब अगस्त 2026 में होगी रिलीज। जानें क्यों फिल्म में जोड़ा गया चाइनीज गाना और 40 दिनों के री-शूट की पूरी कहानी।

 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जिसे पहले 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाना था, पर अब फिल्म अगस्त के लिए शिफ्ट हो गई है. ‘सिकंदर’ का पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जो बुरा हाल हुआ था, उसके बाद तो फैन्स चाहते हैं कि एक्टर एक बड़ी हिट दे. क्योंकि ‘सिकंदर’ से पहले ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी, जिसने कमाई की थी, पर उम्मीद के मुताबिक नहीं. हालांकि, सबसे शॉकिंग फैन्स के लिए यह रहा, जब पता लगा कि अब सलमान की BATTLE OF GALWAN अब ‘मातृभूमि’ हो गई है. साथ ही फिल्म का अब भी 40 दिन का री-शूट होना बाकी है. इसी बीच पता लगा कि फिल्म में एक चाइनीज भाषा का गाना भी होगा. क्या है पूरा अपडेट, जान लीजिए.

दरअसल सलमान खान लंबे वक्त से इस फिलम ‘मातृभूमि’ पर काम कर रहे हैं. जिसका टीजर काफी पहले ही आ चुका है. साथ ही एक गाना भी आया था, जिसका नाम ही ‘मातृभूमि’ था. पर दोनों बार सलमान खान काफी ट्रोल हुए हैं अपने फेस एक्स्प्रेशंस को लेकर. इस फिल्म का काम काफी पहले ही अपूर्व लाखिया कंप्लीट कर चुके थे, लेकिन एडिशनल शूट के चलते अब भी काम फंसा हुआ है.जानिए क्या होने वाला है?

सलमान खान की फिल्म में ‘चाइनीज गाना’?

गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन के बीच हुई सैन्य झड़प पर यह फिल्म बेस्ड है. जहां सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में लद्दाख में शुरू हुई थी. जबकि, दिसंबर तक यह लगभग पूरी होने वाली थी. हालांकि, अब फिल्म में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. फरवरी 2026 से मुंबई में कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग कर रही है. जिसके लिए लगभग 40 दिनों का एडिशनल काम तय किया है. इस शेड्यूल में नए सीन्स की शूटिंग भी शामिल है. हालांकि, सबसे बड़ा अपडेट यह है कि पिक्चर में एक चाइनीज लैंग्वेज का गाना भी जोड़ा गया है. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि इस गाने को हिमेश रेशमिया ही कंपोज करेंगे.

हालांकि, अबतक यह गाना शूट नहीं हुआ है, कहा जा रहा है कि गाने के फाइनल होने और रिकॉर्डिंग के बाद इसे सलमान खान के साथ फिल्माया जाएगा. हालांकि, मेकर्स पहले ही फिल्म का नाम बदलने की वजह क्लियर कर चुके हैं. उनके मुताबिक, ऐसा करने के पीछे की वजह भारत और चीन के बीच रिश्ते हैं. जिसके बाद फिल्म के एंगल पर फिर से विचार किया.