{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' हुई पोस्टपोन? 2027 में रिलीज के संकेत

क्या सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 2027 में रिलीज होगी? रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों और रिलीज डेट में बदलाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

 

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर ऑडियंस के बीच में जितनी ज्यादा एक्साइटमेंट है, उतना ही ये फिल्म फैंस को मायूस कर रही है. पहले ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर इसे अचानक पोस्टपोन कर दिया और तब से लोग लगातार इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सामने आईं रिपोर्ट्स में कहा गया कि शायद अगस्त या अक्टूबर 2026 में ‘मातृभूमि’ रिलीज हो सकती है. लेकिन मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया. इन्हीं रिपोर्ट्स के बीच अब ‘मातृभूमि’ पर सबसे बड़ा अपडेट मिल गया है. खबर है कि सलमान खान की इस फिल्म के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि ‘मातृभूमि’ 2027 तक खिसक सकती है.

साल 2026 का सातवां महीना चल रहा है और अभी तक सलमान खान की कोई फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई है, जिसके चलते उनके फैंस थोड़े मायूस हैं. लगातार उनकी ‘मातृभमि’ का इंतजार किया जा रहा था और अब हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो 2027 सलमान खान के फैंस के लिए काफी खास साबित हो सकता है, क्योंकि उसी साल उनकी दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती हैं.

2027 में रिलीज होगी मातृभूमि?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट और उसमें चीन के जिक्र पर कुछ आपत्तियां थीं, जिसकी वजह से ‘मातृभूमि’ की रिलीज में देरी हुई. बताया जा रहा है कि फिल्म से जुड़े कुछ इशूज अभी सुलझे नहीं हैं. हालांकि, अगर मेकर्स इन दिक्कतों को सुलझा भी लेते हैं, तो भी उनके लिए रिलीज का अच्छा स्लॉट पाना मुश्किल होगा, क्योंकि बॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स ने पहले ही बड़े स्लॉट्स बुक कर लिए हैं और सलमान खान अपनी फिल्म का किसी दूसरी फिल्म से क्लैश नहीं चाहते हैं. इसे देखते हुए मातृभूमि को 2027 में रिलीज किया जा सकता है.

मातृभूमि की रिलीज पर कंफ्यूजन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ की रिलीज के लिए दशहरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट पहले करके 30 अक्टूबर कर दी जाएगी. उसके बाद नवंबर के आखिरी हफ्ते तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है, जिससे ‘मातृभूमि’ को भी फायदा हो सकता है. लेकिन मेकर्स फिलहाल फिल्म से जुड़े अधूरे काम को पूरा करने पर फोकस कर रहे हैं. जब पूरी तरह फिल्म का काम कम्पलीट हो जाएगा, तो इसे रिलीज करने के बारे में सोचा जाएगा. ‘मातृभूमि’ के मेकर्स किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते और फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है. इसी वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने के बारे में सोचा जा रहा है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

2027 में सलमान खान की दो फिल्में?

सोर्स की मानें तो अगर ‘मातृभूमि’ से जुड़े मसले जल्द हल नहीं हुए, तो इसे अगले साल के लिए टाल दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो 2027 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज होंगी. फिलहाल सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली की अनटाइडल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा फीमेल लीड रोल में हैं. सलमान खान और वामशी की फिल्म साल 2027 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. मगर, मातृभूमि इस साल आएगी या अगले साल, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी जब तक मेकर्स कोई ऐलान नहीं कर देते.