{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Dil Raju on Salman Khan Monster: भाईजान के नए लुक और फिल्म की शूटिंग पर निर्माता दिल राजू का बड़ा बयान

सलमान खान की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म 'Monster' की 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है। निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज डेट और नए लुक पर दी जानकारी।
 

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘Monster’ को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. अब भाईजान की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के निर्माता और मशहूर प्रोड्यूसर-डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने बताया है कि इस पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर की करीब 50 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है. सलमान खान के साथ यह दिल राजू की पहली फिल्म है, जिसे लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं. फिल्म का निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान दिल राजू ने ‘Monster’ की शूटिंग को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फिल्म का करीब आधा हिस्सा शूट हो चुका है. बाकी शूटिंग को अक्टूबर या नवंबर तक पूरा करने की प्लानिंग हैं. दिल राजू ने कहा कि निर्देशक वामशी पैदिपल्ली फिल्म को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं और टीम इसे बड़े स्तर पर तैयार कर रही है.

सलमान खान का नया लुक भी वायरल

दिल राजू ने सलमान खान के मेकओवर की भी तारीफ की है. उन्होंने बताया कि फिल्म में सलमान का नया लुक काफी अच्छा लग रहा है और उनका मेकओवर भी शानदार तरीके से काम कर रहा है. फिल्म को लेकर मेकर्स की कोशिश है कि दर्शकों को सलमान खान का एक अलग अंदाज देखने को मिले.

2027 में रिलीज होगी ‘Monster’

सलमान खान स्टारर यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है. दिल राजू के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को 10 या 11 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि फाइनल रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. दिल राजू का मानना है कि किसी भी फिल्म की सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसका कंटेंट होता है.उन्होंने कहा कि अगर कहानी और कंटेंट अच्छा है, तो दर्शक खुद थिएटर तक पहुंचते हैं. वहीं, अगर अच्छी कहानी के साथ दर्शकों के पसंदीदा स्टार भी फिल्म में हों, तो यह सोने पर सुहागा जैसा होता है. दिल राजू ने हालिया फिल्मों की सफलता पर भी बात की है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से तेलुगु सिनेमा में कई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसमें मिड-रेंज बजट वाली फिल्में भी शामिल हैं. उनके मुताबिक, अच्छी फिल्मों के आने से दर्शकों का थिएटर जाने का भरोसा भी बढ़ता है.