{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Salman Khan Sunday Post: सलमान खान ने 'चाउ-चाउ' डॉग के साथ शेयर की अनसीन फोटोज, सादगी ने जीता दिल

सलमान खान ने अपने पालतू कुत्ते के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं। सफेद शर्ट में 'भाईजान' का सादा अंदाज और जानवरों के प्रति उनका प्यार देख फैंस हुए गदगद।

 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक शांत और प्यारे संडे की झलक दिखाई, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्ते के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका सादा अंदाज और जानवरों के प्रति उनका गहरा लगाव साफ नजर आया.

1 / 7

इन तस्वीरों में सलमान खान अपने प्यारे चाउ-चाउ डॉग के साथ बेहद रिलैक्स नजर आए, पहली फोटो में वो अकेले खड़े मुस्कुराते हुए दिखे. जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने फरी फ्रेंड की फोटो भी शेयर की है.

2 / 7

एक्टर ने अर्ली मॉर्निंग इस पोस्ट को शेयर करते हुए उसके साथ छोटा कैप्शन लिखा, जो कि 3.55 माय सुख है, इसके साथ उन्होंने टाइम भी लिखा है. एक तस्वीर में सलमान अपने पेट डॉग को प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं.

3 / 7

तस्वीरों में सलमान खान का बिल्कुल सिंपल अंदाज देखने को मिला, जहां वो अपने डॉग के साथ घर में समय बिताते नजर आए. इस दौरान एक्टर ने सफेद रंग की प्लेन शर्ट पहनी है, जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे हैं.

4 / 7

सलमान खान का जानवरों से प्यार पहले भी कई बार देखने को मिला है, वो अक्सर अपने पालतू कुत्तों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं और उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी का एक अलग पहलू दिखाता है.

5 / 7

जानकारी के मुताबिक, सलमान के पास पहले भी कई अलग-अलग नस्लों के कुत्ते रहे हैं और वो अपने पनवेल फार्महाउस में उन्हें खुला माहौल देते हैं, जहां वे आराम से रहते हैं और एक्टर उनके साथ समय बिताते हैं.

6 / 7

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया है और सलमान के इस प्यारे अंदाज की तारीफ की. कई लोगों ने उनकी सादगी और अपने पालतू के साथ उनके रिश्ते को बेहद दिल छू लेने वाला बताया.

7 / 7