{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने  ‘बलम मेरा गोरा चिट्टा छैल’ गाने पर लूटी महफिल, डांस देख लट्टू हुए लोग 

 

Sapna Choudhary Dance: आज-कल हरियणावी गानों का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने ‘बलम’ गाने पर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान सपना चौधरी सूट-सलवार पहनकर ‘बलम मेरा गोरा चिट्टा छैल’ गाने पर जमकर डांस करती हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने अपने हर स्टेप से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और आप भी उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

वीडियो बार बार देख रहे लोग 
सपना के इस डांस वीडियो को ‘देसी गीत’ यूट्यूब चैनल ने 2023 में अपलोड किया था। 14 महीनों में इस वीडियो को 4.2 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। ‘बलम’ गाने पर डांस करते हुए सपना हल्के नीले रंग के सलवार सूट में नज़र आ रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/9WVtpMYfJ50?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9WVtpMYfJ50/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

हर पल उनके चेहरे के हाव-भाव बदलते रहते हैं। वह इस गाने पर पूरे जोश के साथ परफॉर्म कर रही हैं। इस अंदाज़ में भी सपना बेहद क्यूट लग रही हैं। सपना का यह डांस वीडियो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है।